About Youtube in Hindi । यूट्यूब के बारे में 12 रोचक तथ्य

YouTube के बारे में जाने|



Youtube, एक ऐसी चीज जो टीवी को बिल्कुल वैसे ही खा जाएगा जैसे टीवी ने रेडियो खाई थी। फर्क बस इतना है कि टीवी पर हम वो देखते थे जो हमें दिखाया जाता था लेकिन यूट्यूब पर हम वो देखते है जो हम देखना चाहते है। देखनी तो आपको हमारी ये पोस्ट भी चाहिए क्योंकि हम आपको यूट्यूब की कुछ ऐसी रोचक जानकारी देने वाले है जो शायद ही आपको किसी ने दी हो।

YouTube 


Youtube का अविष्कार किसने किया ? – Who Invented Youtube in Hindi


1. Youtube, की शुरूआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने बनाया था. ये तीनों दोस्त Paypal में इकट्ठे नौकरी करते थे। Youtube शुरूआत में एक डेटिंग वेबसाइट थी लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विडियो साइट बन गई है।

2. Google ने Youtube को इसके बनने के 18 महीने बाद ही 9 October, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी  ऑनलाइन डील थी

3. यूट्यूब पर पहली विडियो 23 April, 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर ‘jawed’ नाम के चैनल से अपलोड की गई थी। ये यूट्यूब के को-फ़ाउंडर ‘जावेद करीम’ का ही चैनल था। 19 सेकंड की इस विडियो का title था ‘Me At the Zoo’ जिसे इनके दोस्त याकोव ने सैन डिएगो के चिड़ियाघर में शूट किया था, जिसमें जावेद हाथियों के सामने खड़े है।

4. भारत के मुंबई समेत दुनिया के 10 शहरों में Youtube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। यहाँ green screen से लेकर sound stages और कई तरह के sets की सुविधा है।

5. वह महिला जिसने 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को गूगल बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वही बाद में यूट्यूब की CEO बनी। इस महिला का नाम था ‘सूसन वोजसिकी’।

6. ‘Gangnam Style’ पहली ऐसी विडियो थी जिसने यूट्यूब के व्यूज गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। दरअसल हुआ ये था कि यूट्यूब ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2,147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि यूट्यूब वालों ने ऐसा सोचा नही था कि कोई विडियो कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।
7. दुनिया में 3 ऐसे देश भी है जहाँ Youtube बैन है: चीन, ईरान और उत्तर कोरिया।

8. Youtube, 76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है।

9. यूट्यूब पर अपलोड की गई सबसे पुरानी विडियो सन् 1888 की है। 2.11 सेकंड की इस विडियो को फ्रेंच के लुईस लि प्रिंस ने इंगलैंड के ‘Roundhay’ में शूट किया था, इसलिए इस विडियो को “Roundhay Garden Scene” के नाम से जाना जाता है। इसे इतिहास की सबसे पुरानी विडियो भी माना जाता है।

10. Youtube पर सबसे अधिक देखी जाने वाली विडियो है: “Despacito”. यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5 अरब 46 करोड़ बार देखा जा चुका था।

11. Youtube पर सबसे बड़ा चैनल है: “PewDiePie”. जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 6 करोड़ 56 लाख subscribers थे। इसके बाद भारत के सबसे बड़े चैनल T-Series का नंबर आता है।

12. Youtube पर मौजूद सबसे लंबी विडियो 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस विडियो का title है: The Longest Video On Youtube. यदि आप इसे दिन-रात लगातार देखोगे तो भी 25 दिन लग जाएगे।

Youtube के कुछ आंकडे – Youtube Statistics in Hindi (2018)


1.5 अरब लोग Youtube का प्रयोग करते है।
Youtube पर हर मिनट 400 घंटे की विडियो अपलोड की जा रही है।
हर दिन लगभग 5 अरब विडियो देखी जा रही है।
हर दिन 1 अरब घंटे की विडियोज देखी जा रही है।
करीब 50 लाख चैनल Youtube पर लगातार विडियो डाल रहे है।
Youtube, Google के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है।

उम्मीद है आपको यूट्यूब के बारे में रोचक जानकारी / Youtube Facts in Hindi पसंद आई होगी। यदि आपके पास Youtube के बारे में कोई और jankari या सवाल है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

Comments

Popular posts from this blog

Movie Kaise Download Kare? Bollywood Movie Download Karne Ki Site कौन-कौन सी है हिंदी में!

WiFi Password Hack Kaise Kare? – यह है वाईफाई के पासवर्ड को हैक करने का बेहद आसान तरीका!

Movie | फ़िल्म के बारे में जाने